श्रीनगर। 19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनेता जनता से वोट देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक अपील की है। बता दें कि कांग्रेस की टिकट पर अनुकृति गुसाईं साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। वो लैंसडाउन समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को कर रही हैं और खासतौर पर पौड़ी क्षेत्र में अपनी संस्था के जरिए इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस में युवा चेहरे के रूप में भविष्य की राजनीति के लिए देखा जा रहा थाण् लेकिन कुछ दिन पहले अनुकृति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया हैण् उन्होंने अब तक किसी भी पार्टी में सदस्यता नहीं ली है ऐसे में अब उनके सीधे तौर पर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए अनुकृति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। इसके अलावा अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते यूसीसी को लागू करना उनकी बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
Related Articles
पंचायतों के सशक्तिकरण को 15वें वित्त आयोग से प्रदेश को मिले 1651 करोड़: महाराज
रूद्रपुर (उधमसिंह नगर) पंचायतों के विकास और सशक्तिकरण के लिए 15वें वित्त आयोग से प्रदेश को अब तक टाइट फंड से 933 करोड, अनटाइट फंड से 718 करोड़ सहित कुल 1651 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने स्थानीय गांधी पार्क शुक्रवार को राष्ट्रीय […]
38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत ने की बैठक
38वेें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था,सफाई, जलपान, पार्किग,स्टेज व्यवस्था, हैलीपैड व्यवस्था, एलईडी, बैरिकेटिंग, शौचालय, वीआईपी, मीडिया पास व्यवस्था,पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। आयुक्त ने […]
शहरी विकास की वजह से कार्बन को सोखने की क्षमता में 34 प्रतिशत की कमी
देहरादून – 23 मई 2025: पुणे ने बीते दस सालों में अपनी कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन क्षमता में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो मुख्य रूप से तेज़ी से शहरी विकास की वजह से हुआ है। हाल ही में एमआईटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के डॉ. पंकज कोपार्डे तथा सस्टेना ग्रीन्स एलएलपी की प्रतीक्षा चालके द्वारा साथ […]



