Uttarakhand

पथरीबाग में शिविर लगाकर किया गया 125 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन

देहरादून। पथरीबाग में क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार द्वारा देहरा खास क्षेत्र के लोगों के कोविड वैक्सीनेशन हेतु स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज एक शिविर आयोजित गया। शिविर में लगभग 125 लोगों का टीकाकरण किया गया।
महापौर सुनील उनियाल गामा ने शिविर में आए लोगों को सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने शिविर का आयोजन करने वाले कार्यकर्ताओं की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य को सराहा। स्थानीय विधायक विनोद चमोली ने भी शिविर में आए हुए लोगों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया। चमोली ने इस अवसर पर उपस्थित मीडियाकर्मियों को बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षदों को ऐसे शिविर लगाने हेतु प्रेरित करेंगे ताकि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बिना टीकाकरण के न रहे। शिविर के आयोजन तथा व्यवस्था बनाने में पार्षद आलोक कुमार, राजपाल सिंह, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, सरदार सोनू सिंह, पथरीबाग साधन सहकारी समिति के सदस्य महेश्वर बहुगुणा, सुरेश चंद शर्मा, राकेश कुमार ,सुरेश कुमार का विशेष योगदान रहा। टीकाकरण करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठा मंडी की डॉ गीता, एएनएम रागिनी मौर्य, रंजना राणा ,सोनाली ,प्रीति आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी राणा, लता सिंह आदि उपस्थित रहे।