देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 नए कोरेाना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7339 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के यूपी बॉर्डर से आने वाले यात्रियों की फिर से कोरोना की जांच शुरू कर दी है। बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार आने वाले यात्रियों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा है।
Related Articles
ग्रामीण सड़क योजना के कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2023 तक बढ़ाने का किया अनुरोध
देहरादून। केन्द्रीय मंत्री से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा मार्च 2023 तक बढ़ाये जाने का किया अनुरोध। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीन व्यय होने वाली धनराशि की समय सीमा को भी सितम्बर, 2022 से मार्च 2023 तक बढ़ाये जाने का किया अनुरोध। मुख्यमंत्री […]
नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने के सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने दवाइयों के रूप में नशीले पदार्थों के प्रचलन को रोकने के लिए भी एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार कारवाई किये जाने के […]
मीनाक्षी नेगी: उत्तराखंड की बेटी बनी कर्नाटक की पहली महिला वन प्रमुख
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के रोलियाल गांव (चंबा) की मूल निवासी मीनाक्षी नेगी की नियुक्ति कर्नाटक राज्य के वन विभाग की प्रमुख (हेड ऑफ़ फॉरेस्ट) के रूप में हुई है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि वह इस पद पर आसीन होने वाली कर्नाटक की पहली […]



