देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 नए कोरेाना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7339 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के यूपी बॉर्डर से आने वाले यात्रियों की फिर से कोरोना की जांच शुरू कर दी है। बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार आने वाले यात्रियों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा है।
Related Articles
तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
रुड़की 11 मई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की में समावेशी विकास के लिए जिम्मेदार नवाचार विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि रहे। आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए और लक्ष्य सोसायटी […]
उत्तराखण्ड में लोकायुक्त न होने पर भी प्राप्त हुई 970 शिकायतें
देहरादून । उत्तराखंड में भले ही 8 सालों से अधिक समय से लोकायुक्त का पद रिक्त हो लेकिन लोकायुक्त कार्यालय को लोक सेवको के विरूद्ध शिकायते लगातार प्राप्त हो रही है। इससे इस बात को बल मिलता है कि शिकायतों पर कार्यवाही की आशंका के चलते प्रदेश के जिम्मेदार लोक सेवको द्वारा लोकायुक्त की नियुक्ति […]
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…
देहरादून 07 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन और दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य और जनभागीदारी से सफल बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह […]



