देहरादून। उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा स्तर) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति नरेश बंसल की अध्यक्षता में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों तथा कार्यक्रम के संबन्धित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत रैकिंग योजनाओं वर्ष 2019-20 की समीक्षा की गयी। प्रदेश स्तर पर 25 मदों में 17 मदें ‘ए’ श्रेणी में वर्गीकृत है तथा 8 मदें ‘बी’ श्रेणी में वर्गीकृत रही। ‘सी’ व ‘डी’ श्रेणी में कोई भी योजना वर्गीकृत न होने पर संबन्धित सभी विभागों की सराहना की गयी। रैंकिंग के अनुसार चम्पावत प्रथम, हरिद्वार द्वितीय तथा चम्पावत तृतीय स्थान पर रहे हंै। इन जनपदों के अच्छे प्रदर्शन पर मा0 उपाध्यक्ष जी द्वारा जनपदों के समस्त जिलाधिकारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए अवगत कराया कि अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए विचार किया जायेगा यह भी अवगत कराया कि सभी अधिकारी वर्ष 2020-21 में सभी जनपदों को शत् प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ताकि सभी जनपदों का प्रदर्शन अच्छा रहे।बीस सूत्री कार्यक्रम में विशेषकर वर्ष 2019-20 में रूटीन टीकाकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वंय सहायता समूह के मदों में अधिकांश जनपद पिछड़े होने के कारण मा0 उपाध्यक्ष जी द्वारा निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण मदों में प्रत्येक माह मानक के अनुसार प्रगति लाये जाने का दायित्व संबन्धित विभाग का है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मानक के अनुसार जनपदों द्वारा प्रयास न किया जाना गम्भीर है। जिस पर लगातार अनुश्रवण करने की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आगामी माहों में सभी जनपदों में जाकर समीक्षा बैठकें किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए सभी नोडल अधिकारी लक्ष्यों से संबन्धित प्रस्ताव अपने विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रेषित करनी चाहिए। वित्तीय वर्ष के त्रैमासान्त के उपरान्त किसी प्रकार के लक्ष्य संशोधन की कार्यवाही अपेक्षित नहीं होगी। उपाध्यक्ष जी द्वारा अपने प्रयासों से बनाये गए बीस सूत्री कार्यक्रम के फ्रेम में संकेतकों को जोड़े जाने अथवा हटाये जाने से संबन्धित सुझाव जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजे जाने से अवगत कराया तथा आशा व्यक्त की कि इस कार्य को मूर्त रूप देंगे।जनपद तथा मण्डल स्तर पर गठित टास्कफोर्स मंे 50 प्रतिशत से कम निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अगले वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक निरीक्षण कर लक्ष्य की पूर्ति करें तथा निरीक्षण नोट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। बैठक में जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, होम स्टे, श्रमिक कल्याण के अतिरिक्त कोरोना के दौरान प्रदेश में आये प्रवासियों को मनरेगा से दिए गए रोजगार तथा मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोड़े जाने पर भी विस्तृत चर्चा की गयी तथा मा0 उपाध्यक्ष जी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी जनपद इन योजनाओं का डाटा 10 दिन के अन्तर्गत बीस सूत्री कार्यक्रम विभाग को उपलब्ध करायेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जनपदों के जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के साथ-साथ जनपदों के जनपद स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष थे। राज्य स्तर से सुशील कुमार, विभागाध्यक्ष निदेशक, उप निदेशक गीतांजली शर्मा गोयल व जे0सी0 चन्दोला, चीफ कार्टोग्राफर, किरन शर्मा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी आदि बीस सूत्री कार्यक्रम के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Articles
उत्तराखंड के किसान कभी भी और कहीं भी बेच सकेंगे अपनी कृषि उपज
देहरादून । केंद्र सरकार के कृषि सुधार विधेयकों की भांति राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड में खेती-किसानी को नए कलेवर में निखारने को कमर कसी है। अब किसानों को भी अपनी कृषि उपज को कभी भी और कहीं भी बेचने की आजादी है। इसके साथ ही संविदा खेती को कानूनीजामा पहनाने की दिशा में कदम बढ़ाए […]
बाबा केदार के दर पर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की ली जानकारी
राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक कर बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही विश्व जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी […]
उत्तराखंड में 2915 नए कोरोना संक्रमित मिले
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 2915 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हुई। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चौंपियन और उनका पुत्र भी संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.29 प्रतिशत के चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य […]



