देहरादून। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 एवं 72 (हरिद्वार-देहरादून) के निर्माण/चौड़ीकरण के लिये अर्जित भूमि/परिसम्पत्ति के उन समस्त भू-धारकों को अवगत कराया है कि जिन भू-स्वामियों ने अपनी अर्जित भूमि/भवन आदि परिसम्पत्ति का अभी तक मूल प्रतिकर/आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुसार बढाई गई प्रतिकर की धनराशि प्राप्त नहीं की गई है, इस सूचना प्रकाशन के दस दिन के अन्दर 08 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कलेक्ट्रेट देहरादून में उपस्थित होकर प्रतिकर प्राप्त कर लें। अन्यता निर्धारित प्रतिकर की धनराशि को विवादित मानते हुये न्यायालय, जिला जज, देहरादून में जमा कर दी जायेगी, जिसके लिये हितबद्व व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगें। हितबद्व व्यक्ति प्रतिकर भुगतान ने समय नवीनतम खतौनी की नकल की मूल प्रति, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो, पैनकार्ड तथा बैंक पासबुक/कैन्सिल चौक की प्रति, एवं शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप पर तथा रसीदी टिकट अभिलेख भी अपने साथ आवश्यक रूप से लायें।
Related Articles
32वां संस्थापक दिवस और बाल अकादमी एसोसिएशन एथलेटिक-मीट 2023 पेस्टल वीड स्कूल ने बड़े उत्साह के साथ मनाया
देहरादून – पेस्टल वीड स्कूल ने चिल्ड्रनस एकेडमी एसोसिएशन वार्षिक एथलेटिक मीट की छत्रछाया में अपना 32वां संस्थापक दिवस बड़े उल्लास, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया। 4 नवंबर की दोपहरी, पेस्टल वीड स्कूल के मैदान में प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों और सम्मानित माता-पिता की उपस्थिति लेकर आई, जहां हर्षोल्लास के साथ 32वें संस्थापक दिवस […]
विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ली भाजपा की सदस्यता
देहरादून। भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतो से प्रभवित होकर कई विपरीत विचारधारा के दलों के वरिष्ठ नेता भाजपा का रुख कर रहे है। आज इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व में मंत्री रहे किशोर उपाध्याय का नाम भी जुड़ गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की […]
‘मानसिक आघात प्रबंधन और खुशहाल रिश्ता‘ पर चौथा आभासी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
देहरादून। स्पीकिंगक्यूब की मनोवैज्ञानिक और प्ले थेरेपिस्ट गुरमीत शारदा ने सत्र की शुरुआत की। स्पीकिंगक्यूब की संस्थापक और निदेशक डॉ. दीपिका चमोली शाही ने जीवन की सकारात्मकता का आह्वान करने के लिए देवी शक्ति से प्रार्थना की। डॉ. शांता कुमार नेगी, विजिटिंग फैकल्टी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यवाही शुरू की और वातावरण को […]



