रुड़की। छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सोनू पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू का स्केच भी जारी किया है। इस वारदात को तीन से चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी को चिन्हित कर पाई है। जिसका नाम सोनू है, पुलिस के मुताबिक सोनू को पीड़िता पहले से ही जानती थी। बता दें कि बीते शुक्रवार 24 जून की रात को कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रुड़की आने के लिए कार सवार कुछ लोगों से लिफ्ट मांगी थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। आरोप है कि बीच रास्ते में कार सवार तीन से चार युवकों ने चलती कार में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और उसकी बच्ची को सड़क किनारे ही फेंककर फरार हो गए थे। महिला जैसे-तैसे अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर बेटी की एक सर्जरी कर चुकी है, दूसरी करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अब बच्ची की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता एक ही आरोपी को पहचान पाई है, जिसका नाम सोनू है। सोनू कलियर का ही रहने वाला है। सोनू की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। सोनू को ऊपर पुलिस ने 10 हजार की इनाम भी घोषित किया ह।. वहीं, पुलिस ने उसका एक स्केच भी जारी किया है। इस मामले में रुड़की सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
मुख्यमंत्री धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की। उन्होंने भराड़ीसैंण से सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने और विगत में सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सारकोट की ग्राम प्रधान […]
जोशीमठ-मलारी चीन बॉर्डर रोड पर भी दरारें, प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया दौरा
चमोली। आध्यात्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड का प्राचीन शहर जोशीमठ जमीन धंसने की खबरों को लेकर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाया है। जोशीमठ भू-धंसाव के मामले में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए […]
आतिथ्य क्षेत्र में निवेश के लिए उत्तराखण्ड कर रहा आकर्षित: महाराज
देहरादून। उत्तराखण्ड ने पर्यटन निवेश में आतिथ्य क्षेत्र को सबसे अधिक आकर्षित किया है, जिसमें 2016 से अब तक कुल 4582.17 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश लाने की दिशा में हर संभव कार्य कर […]



