देहरादून। दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 मई को मानसेरा की नियुक्ति के आदेश हुए थे, जिन्हें दो दिन बाद आज निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति में संघ का प्रभाव भी माना जा रहा था।
Related Articles
धूमधाम से मनाया जाएगा, कारगिल विजय शौर्य दिवस
देहरादून: कारगिल विजय दिवस, शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को गांधी पार्क, देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा ने सभी संबंधित […]
ब्रेकिंग: कुठालगेट को परम्परागत शैली, के साथ विकसित कर बनाया जा रहा है भव्य
देहरादून: गहन विश्लेषण पश्चातः प्रशासन की पड़ी नजर तो कुठालगेट पर निकाल ही दी नवीन साइड मोटोरेबल स्लिप रोड मा0 सीएम के प्रताप से चिट्ठी पत्र, मंथन, वाद-विवाद पूर्व ही धरातल पर उतर जाते हैं, आजकल जिला प्रशासन के कामः डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह की कर लिया था तैयारः निरंतर संगठित […]
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आज स्कूलों का करेंगे निरीक्षण
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह अपने भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। दौरे के तीसरे दिन आज शनिवार को वह क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने बचपन में जिन साधन विहीन विद्यालयों में पढ़ाई की। मुख्यमंत्री बनते ही उन विद्यालयों को साधन संपन्न […]


