देहरादून। दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह ट्रेन नई दिल्ली से देहरादून आ रही थी। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए कई लोगों की जान बचा ली और ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जंगल के बीचोंबीच रोक दिया। ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दी गई। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचाया गया। इस कोच सी-5 में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोच के सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई। घटना शनिवार दोपहर 12.20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना को ध्यान में रखते हुए देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य और पुलिस की एक टीम पहुंच गई है। उक्त कोच में 35 लोग सवार थे। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण कांसरो में मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण घटना की जानकारी जुटाने में समय लगा। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा कोच आग की लपटों की चपेट में आ गया। दून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस रायवाला से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। इस बीच कांसरो में उसके एक कोच में आग लग गई। जंगल का रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड को भेजने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शताब्दी एक्सप्रेस 02017 शनिवार को सुबह दिल्ली से देहरादून के लिए चली थी। जिसमें कुल 12 सवारी कोच थे। जिसमें कुल 316 व्यक्ति सवार थे।
Related Articles
शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक बनाकर किया जाए समस्याओं का निस्तारण-मुख्यमंत्री
देहरादून: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विवि के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो […]
आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गये हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने आरटीआई और एडीआर रिपोर्ट के माध्यम से उनकी आय पर खुलासा किया है कि पिछले 15 साल में गणेश जोशी करोड़ पति हो गये। उनके देहरादून और हरिद्वार में दस से अधिक प्लाट और […]
विधानसभा अध्यक्ष ने की 228 तदर्थ नियुक्तियां निरस्त, विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल निलंबित
देहरादून। विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने जांच समिति की संस्तुतियों को स्वीकार करते हुए बताया कि वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने का शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा उन्होंने उपनल से लगे 22 उपनल कर्मियों की नौकरियों को तत्काल […]


