देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीधि में शामिल रही 23 परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जायेगी। इस सम्बन्ध सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगोली की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में बताया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि में संशोधन करते हुए समूह ग की 23 परीक्षाओं की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को दे दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण का खुलासा होने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से लगातार युवाओं के हित में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गतिमान परीक्षाओं को मंत्रिमंडल ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से कराने का फैसला लिया था। अब इसी क्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीधि में बदलाव करते हुए 23 परीक्षाओ का जिम्मा भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दिया गया है। इन परीक्षाओं में राजस्व उपनिरीक्षकध्लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक प्रयोगशाला सहायक (समस्त विभाग), राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम, निकाय संस्थान, मानचित्रकार सर्वेयर(समस्त विभाग राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगमध्निकायध्संस्थान, वन आरक्षी, अवर अभियंता, अनवेक्षक कम संगणक, पुलिस आरक्षी-पीएससी आईआरबी अग्निशामक, उपनिरीक्षक पुलिसध्अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, कृषिध्पशुपालन, उद्यान(स्नातक), सहकारिता पर्यवेक्षक, गन्ना पर्यवेक्षकदुग्ध पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकारध्लेखा निरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार, व्यवस्थापक व्यावस्थाधिकारी, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार पुलिस, स्केलर (वन विभाग) शामिल हैं।
Related Articles
शुभमन गिल और केएल राहुल ने संभाली पारी, दूसरी पारी में भारत का ठोस जवाब
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चोथा मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में भारत पहली पारी में 358 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जवाब में इंग्लैंड की टीम […]
उत्तराखंड 7 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड 7 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी News Khabar Express August 17, 2023 खबर सुने मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश […]
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का शासनादेश किया जारी
राज्य की विभिन्न चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों हेतु अभ्यर्थियों से 31 मार्च 2022 तक आवेदन शुल्क न लिये जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।कोविङ-19 से रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री […]



