देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधायक हरबंस कपूर द्वारा प्रेमनगर में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम के उद्धघाटन अवसर पर कोरोना काल में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत व उनकी टीम के द्वारा किये गए कार्यो पर केंद्रित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही महापौर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल द्वारा भी पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजेंदर थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल महामंत्री भूपाल चंद, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मल्होत्रा, महामंत्री बरखा कालरा, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा रावत, सम्मानित पार्षद, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Related Articles
मन की बात पोर्टल मे अपलोड होगी बूथ स्तर के आयोजन की जानकारी
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं ज़िलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस और आगामी मन की बात कार्यक्रम को व्यापक रूप से बूथ स्तर तक आयोजित कर मन की बात कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी मन की बात पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये है। प्रदेश […]
ग्रीन रुद्रप्रयाग’ की थीम पर जनपद में हुआ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक हरेला पर्व आज जनपद रुद्रप्रयाग में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा किया गया।। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जवाड़ी स्थित रतनपुर क्षेत्र […]
पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुले
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बुधवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, शिवभक्तों की जयकारों और शुभ लग्नानुसार ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कपाटोद्घाटन […]



