Uttarakhand

नवनियुक्त आईजी अजय रौतेला ने कार्यभार ग्रहण किया

नैनीताल। नवनियुक्त आईजी अजय रौतेला ने नैनीताल कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की । वार्ता के दौरान आईजी ने कहा कि उन्हें आभास हो रहा है कि प्रवासियों के लौटने के बाद सामाजिक समस्याएं सामने आएंगी और अपराध बढेगा।
आईजी कुमाऊं ने पत्रकार वार्ता में कहा की प्रवासि भारी मात्रा में क्षेत्र में पहुँच रहे है जिससे आने वाले समय में सामाजिक समस्याएं और अपराधो में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे मामलों से पुलिस और जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है। वही अजय रौतेला ने कहा कि कोरोना के बाद से काफी बदलाव आए है जिसमे मास्क और क्वारेन्टीन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। और जनता को भी नियमो का पालन कराना भी एक चुनौती रहेगी।उन्होंने कहा की नशे के कारोबार पर भी कार्यवाही करने की योजना पर काम किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे के गर्त में जाने से बचाया जा सके। अजय रौतेला ने नेपाल और चीन बॉर्डर में इंटेलिजेंस को आधुनिक बनाने के साथ पुलिस को भी सचेत रेहने की बात कही।