देहरादून । भाजपा की 105 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का 30 अगस्त को एलान हो सकता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नाम फाइनल किए जा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री संगठन से चर्चा कर केंद्रीय नेतृत्व को सूची भेजी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलने पर कार्यसमिति की घोषणा की जाएगी। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की हाल में हुई बैठक में प्रदेश कार्यसमिति इसी माह गठित करने पर मुहर लगाई गई थी।
इसके बाद से पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व कार्यसमिति के लिए नाम फाइनल करने में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष भगत की दोनों प्रदेश महामंत्रियों से चर्चा हो चुकी है। अधिकांश नाम फाइनल किए जा चुके हैं। इस बार विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। अब शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से विमर्श करने के बाद नामों को अंतिम रूप देकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। मोर्चा, प्रकोष्ठों का गठन 15 सितंबर तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति का गठन होने के बाद प्रयास ये है कि 15 सितंबर तक पार्टी के मोर्चा व प्रकोष्ठों का गठन कर लिया जाए। इस सिलसिले में भी कसरत चल रही है। विधायकों में नहीं कोई नाराजगी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा विधायकों में किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर कोई विधायक अथवा कार्यकत्र्ता प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखता है तो परिवार का सदस्य होने के नाते यह उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों में चार विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, महेश नेगी व पूरण फत्र्याल से पक्ष रखने को कहा गया था। सभी अपनी बात रख चुके हैं। विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलें और वाणी पर संयम रखें। भगत ने कांग्रेस पर भी चुटकी ली और कहा कि पूरे देश में कांग्रेस आंतरिक संघर्ष का शिकार है। कांग्रेस नेता अपने ही पार्टी नेताओं के कार्यकलापों पर आए दिन प्रश्नचिह्न लगाते रहते हैं। यहां तक कि कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को भी परोक्ष चुनौती मिल रही है। उत्तराखंड में तो कांग्रेस में विस चुनाव के चेहरे को लेकर अभी संग्राम छिड़ चुका है।