देहरादून। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 एवं 72 (हरिद्वार-देहरादून) के निर्माण/चौड़ीकरण के लिये अर्जित भूमि/परिसम्पत्ति के उन समस्त भू-धारकों को अवगत कराया है कि जिन भू-स्वामियों ने अपनी अर्जित भूमि/भवन आदि परिसम्पत्ति का अभी तक मूल प्रतिकर/आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुसार बढाई गई प्रतिकर की धनराशि प्राप्त नहीं की गई है, इस सूचना प्रकाशन के दस दिन के अन्दर 08 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कलेक्ट्रेट देहरादून में उपस्थित होकर प्रतिकर प्राप्त कर लें। अन्यता निर्धारित प्रतिकर की धनराशि को विवादित मानते हुये न्यायालय, जिला जज, देहरादून में जमा कर दी जायेगी, जिसके लिये हितबद्व व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगें। हितबद्व व्यक्ति प्रतिकर भुगतान ने समय नवीनतम खतौनी की नकल की मूल प्रति, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो, पैनकार्ड तथा बैंक पासबुक/कैन्सिल चौक की प्रति, एवं शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप पर तथा रसीदी टिकट अभिलेख भी अपने साथ आवश्यक रूप से लायें।
Related Articles
डीएम ने दिए आढ़त बाजार सड़क चौड़ीकरण को संपत्तियों का चिन्ह्नीकरण कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आढ़त बाजार स्थानातंरित किए जाने के संबंध में व्यापारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आढ़त बाजार सड़क चैड़ीकरण हेतु शासकीय एवं व्यक्तिगत संपत्तियों का चिन्ह्नीकरण करते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश […]
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर पहुंच किया जलाभिषेक
देहरादून – आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर टपकेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि आज […]
सीएम धामी ने लिया पौड़ी का गौरव लौटाने को अभी तक का सबसे मुश्किल संकल्प
देहरादून। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक का सबसे मुश्किल संकल्प लिया है। इस सकंल्प को मुश्किल इसीलिए बताया जा रहा है, क्योंकि पांच मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री इसे पूरा नहीं कर पाए। बल्कि साल दर साल पौड़ी जिला अपनी चमक खोता चला गया। उसकी रौनक […]



