रुड़की। छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सोनू पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू का स्केच भी जारी किया है। इस वारदात को तीन से चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी को चिन्हित कर पाई है। जिसका नाम सोनू है, पुलिस के मुताबिक सोनू को पीड़िता पहले से ही जानती थी। बता दें कि बीते शुक्रवार 24 जून की रात को कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रुड़की आने के लिए कार सवार कुछ लोगों से लिफ्ट मांगी थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। आरोप है कि बीच रास्ते में कार सवार तीन से चार युवकों ने चलती कार में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और उसकी बच्ची को सड़क किनारे ही फेंककर फरार हो गए थे। महिला जैसे-तैसे अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर बेटी की एक सर्जरी कर चुकी है, दूसरी करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अब बच्ची की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता एक ही आरोपी को पहचान पाई है, जिसका नाम सोनू है। सोनू कलियर का ही रहने वाला है। सोनू की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। सोनू को ऊपर पुलिस ने 10 हजार की इनाम भी घोषित किया ह।. वहीं, पुलिस ने उसका एक स्केच भी जारी किया है। इस मामले में रुड़की सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
हिजाब विवाद पर अल कायदा की टिप्पणी साबित करती है मामले में अदृश्य हाथों की संलिप्तता: कर्नाटक के मंत्री
बेंगलुरू । कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि बुधवार को हिजाब विवाद पर कुख्यात आतंकी संगठन अल कायदा के मुखिया अयमान अल जवाहिरी द्वारा जारी वीडियो बयान पर मामले के पीछे अदृश्य हाथों की भागीदारी को साबित करता है। अल जवाहिरी ने छात्रा ‘अल्लाह-हू-अकबर’ का नारा लगाने वाली लड़की मुस्कान खान की […]
महिलाओं ने पुरुषों को बताया कैसे करें अपना बिजनेस बेहतर
देहरादून। बीएनआई देहरादून की ओर से बुधवार को एंटरप्रिन्योर महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पुरुषों को बताया कि कैसे अपने बिज़नेस को बेहतर किया जा सकता है।कोठाल गेट के समीप स्थित एक होटल में आयोजित शिकुएशन कार्यक्रम में बिज़नेस वीमेंस ने अपना-अपना इंट्रोडक्शन दिया और अपनी जर्नी के […]
पीएनबी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया
देहरादून: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी अपनी प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई […]



