Uttarakhand

मानवाधिकार संगठन ने आश्रम की छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की

देहरादून । मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा साक्षर भारत अभियान के तहत लक्ष्मण चैक स्थित महिला आश्रम में शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को लेखन सामग्री दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बबलू, महिला आश्रम की संचालिका सविता देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने की एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि सेवा परमो धर्म संगठन द्वारा निरंतर जरूरतमंद लोगों की हर तरीके से यह संगठन सहायता करता है और हर समस्या में सबसे आगे अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा संगठन के पदाधिकारियों को और सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि वह इसी तरह जन सेवा में अग्रसर रहे, जन सेवा करता रहे। इस अवसर पर छात्राओं को खाद्य सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर प्रदेश कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, राहुल चैहान, कविता चैहान, शिखा थापा, रेखा निगम, एस पी सिंह, रोहित मौर्य, रोमा देवी, सरिता कोहली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *