सदन के कक्ष में चार बड़े डिस्प्ले स्क्रीन जैसे कई अडिशनल इंस्टॉलेशन को सुनिश्चित करने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है।
कोविड.19 संकट से दुनिया में कामकाज फिर से पटरी पर लौट रहे हैं। देश में भी महामारी के साथ लोगों ने जीना सीख लिया है। ऐसे वक्त में संसद के मानसून सत्र का अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजन किया जा सकता है। हालांकि कोविड.19 को देखते हुए संसद में पहली बार नई प्रक्रियाओं को अपनायी जाएगी। इनमें शारीरिक दूरी अदि का पालन करने के नियमों के साथ ही बैठने की व्यवस्था में बदलाव सहित कई सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे।

राज्यसभा सदस्य ऐसे बैठेंगे
सूत्र के मुताबिक सत्र के दौरान राज्यसभा और लोकसभा सदस्य दोनों कक्षों और दीर्घाओं में बैठेंगे। यह भारतीय संसद के इतिहास में 1952 के बाद पहली बार होगा जब इस तरह की व्यवस्था किये जाने का प्रयास किया जायेगा। 60 सदस्य राज्यसभा कक्ष में और 51 दीर्घाओं में बैठेंगे। शेष 132 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था लोकसभा कक्ष में किया जायेगा। बैठने की ऐसी ही व्यवस्था करने में लोकसभा सचिवालय भी जुटा हुआ है।



