देहरादून। दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 मई को मानसेरा की नियुक्ति के आदेश हुए थे, जिन्हें दो दिन बाद आज निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति में संघ का प्रभाव भी माना जा रहा था।
Related Articles
अचानक बजरंग सेतु पहुंचे महाराज, कहा गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए तय सीमा में पूरा हो निर्माण काम
देहरादून। ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प बजरंग सेतु का 62 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके पश्चात 132.30 मीटर लंबे इस पुल के कांच के फुटपाथ का काम शुरू होगा। जुलाई 2023 तक बजरंग सेतु बनकर तैयार हो जायेगा।उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति […]
गणतंत्र दिवस परेड, देहरादून में सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा प्रदान किया गया जिसे महानिदेशक सूचना […]
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इस पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों, वीर-वीरागंनाओं और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए, देश और राज्य की प्रगति में अपना योगदान दे रही उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का […]



