Uttarakhand

विकास नगर पहुंचे सीएम नए हरिपुर घाट का किया शिलान्या

विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की थी वह काम आज हो गया। मेरा  सौभाग्य है की आज हरिपुर जमुना घाट का शिलान्यास हो गया है। नई सांसद में गया तो देखा की वहां अखंड भारत के नक्शे में कालसी भी है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में कालसी का जिक्र किया था। यह वह क्षेत्र है, जहां यमुना नदी में स्नान कर यात्री यमुनोत्री के रवाना होते थे। दैवीय आपदा से यह क्षेत्र खो गया।

सीएम ने कहा कि मुझे मां यमुना ने बुलाया। आदेश दिया बेटा कुछ कर के दिखाओ। घाट पर पूजा अर्चना के दौरान तेज धूप थी, लेकिन मैं भावुक था। उत्तरप्रदेश में यमुना किनारे कृष्ण लीला के कई स्थल है। यहां भी पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों पर नए प्रकल्प शुरू होना चाहिए। यमुना उत्तराखंड की देवी है, इनके वैभव को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *