Uttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पूर्व से लगे कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय गुजरात प्रवासीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष से भेंटवार्ता करेंगे। गुजरात में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिये विधानसभा अध्यक्ष गुजरात के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष से भेंट करेंगे। वहीं श्री अग्रवाल कोरोना संक्रमण के चलते गुजरात विधानसभा के सदन की सिटिंग व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *