देहरादून। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार पुनः प्रथम स्थान पर रहने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी विश्व नेताओं की यह 76 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग दर्शाती है कि प्रधानमंत्री मोदीजी की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक और चाहने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
Related Articles
राज्यपाल स्वयं करेंगे सूबे के 13 टीबी रोगियों की देखभाल
देहरादून। वर्ष 2024 तक उत्तराखंड को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से आज राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का विधिवत् शुभारम्भ किया। उन्होंने उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिये सभी सक्षम लोगों से नि-क्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने […]
श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व
देहरादून। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का 355 वा पावन प्रकाश पुरव श्रद्धा पूर्वक कथा-कीर्तन के रूप में सरकारी गाइड लाइन्स का पालन करते हुए मनाया गया। प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई चरणजीत सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द वह प्रगटयो पुरख भगवन्त रूप गुर […]
चंपावत उपचुनावः सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त
चंपावत। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सपा समर्थित प्रत्याशी को […]



