श्रीनगर। 19 अप्रैल को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनेता जनता से वोट देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को समर्थन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक अपील की है। बता दें कि कांग्रेस की टिकट पर अनुकृति गुसाईं साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। अनुकृति गुसाईं मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। वो लैंसडाउन समेत प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यों को कर रही हैं और खासतौर पर पौड़ी क्षेत्र में अपनी संस्था के जरिए इस काम को आगे बढ़ा रही हैं। जिसमें उन्होंने जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस में युवा चेहरे के रूप में भविष्य की राजनीति के लिए देखा जा रहा थाण् लेकिन कुछ दिन पहले अनुकृति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया हैण् उन्होंने अब तक किसी भी पार्टी में सदस्यता नहीं ली है ऐसे में अब उनके सीधे तौर पर भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए अनुकृति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा को अपना समर्थन दे रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। इसके अलावा अनुकृति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते यूसीसी को लागू करना उनकी बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
Related Articles
सीएम ने रानीपोखरी पुल का किया औचक निरीक्षण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नै मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की युवाओं के कौशल विकास और अधिकतम स्वरोजगार अवसरों पर दिया जोर…
देहरादून 29 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा […]
उत्तराखंड परिवहन निगम की 350 बसों को शनिवार से दिल्ली में नहीं मिलेगा प्रवेश, क्या है पूरा मामला पढ़ें
देहरादून: Uttarakhand Transport Corporation : दिल्ली के लिए संचालित उत्तराखंड परिवहन निगम की लगभग 350 बसों को कल शनिवार से दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तराखंड की बसों को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इसके नोटिस थमा दिए कि एक अक्टूबर से बसों का संचालन दिल्ली के अंदर नहीं किया जा सकेगा। दिल्ली सरकार ने […]



