देहरादून। दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह ट्रेन नई दिल्ली से देहरादून आ रही थी। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए कई लोगों की जान बचा ली और ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जंगल के बीचोंबीच रोक दिया। ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दी गई। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचाया गया। इस कोच सी-5 में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोच के सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई। घटना शनिवार दोपहर 12.20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना को ध्यान में रखते हुए देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य और पुलिस की एक टीम पहुंच गई है। उक्त कोच में 35 लोग सवार थे। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण कांसरो में मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण घटना की जानकारी जुटाने में समय लगा। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा कोच आग की लपटों की चपेट में आ गया। दून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस रायवाला से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। इस बीच कांसरो में उसके एक कोच में आग लग गई। जंगल का रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड को भेजने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शताब्दी एक्सप्रेस 02017 शनिवार को सुबह दिल्ली से देहरादून के लिए चली थी। जिसमें कुल 12 सवारी कोच थे। जिसमें कुल 316 व्यक्ति सवार थे।
Related Articles
अंतराष्ट्रीय योग दिवसः सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग
देहरादून। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से योग किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग […]
सुभाष चंद्र बोस के संबंध में शीर्ष गुप्त 41 फाइलों को जल्द गुप्त सूची से हटाया जाये
देहरादून। पूरी दुनिया में एक कथित विमान दुर्घटनाग्रस्त की अफवाह फैल गई, कि जापान के थाय हुको में विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के बारे में यह समाचार बिल्कुल भी प्रामाणिक नहीं थी। 1956 में तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सहजराज हुसैन की अध्यक्षता में पहला […]
विधानसभा अध्यक्ष दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पूर्व से लगे कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय गुजरात प्रवासीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष से भेंटवार्ता करेंगे। गुजरात में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिये विधानसभा अध्यक्ष गुजरात के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गुजरात के विधानसभा अध्यक्ष से […]



