देहरादून। दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 मई को मानसेरा की नियुक्ति के आदेश हुए थे, जिन्हें दो दिन बाद आज निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति में संघ का प्रभाव भी माना जा रहा था।
Related Articles
पहली महिला स्पीकर बनने पर ऋतु खंडूड़ी का हुआ स्वागत
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा में पहली महिला अध्यक्ष बनने की खुशी में शिमला बाइपास रोड स्थित वेडिंग पॉइंट में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान राज्य में पहली महिला विधानसभा […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक श्री के राम नेगी एवं पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि […]
आईआईआरएस एवं राज्य आपदा प्राधिकरण के मध्य हुए दो समझौत
*अंतरिक्ष एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली तथा ग्लेशियरों की करेंगे निगरानी* *आपदा प्रबंधन से जुडे अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण* देहरादून: भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) देहरादून एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के मध्य आज दो महत्वपूर्ण समझौते (एमआयू) हुए। जिसके तहत भारतीय सुदूर संस्थान देहरादून द्वारा अंतरिक्ष तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली के तहत […]


