देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 नए कोरेाना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7339 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के यूपी बॉर्डर से आने वाले यात्रियों की फिर से कोरोना की जांच शुरू कर दी है। बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार आने वाले यात्रियों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा है।
Related Articles
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को सभी तैयारियों समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिट के […]
यूथ रॉक फाउंडेशन देहरादून की ओर से डीएवी पीजी कॉलेज में ” कम्युनिकेशन एवं सॉफ्ट स्किल्स, जीवन और व्यवसाय में उनका महत्व ” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
देहरादून- डीएवी पीजी कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में यूथ रॉक फाउंडेशन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूथ रॉक फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में “कम्युनिकेशन एवं सॉफ्ट स्किल्स, जीवन और व्यवसाय में उनका महत्व ” के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है! यूथ रॉक […]
सूचना विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति: के.एस. चौहान संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियां उपनिदेशक बने
देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात के.एस.चौहान की संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियॉ की उपनिदेशक तथा बद्री चंद व अर्चना की सहायक निदेशक के […]



