देहरादून। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 एवं 72 (हरिद्वार-देहरादून) के निर्माण/चौड़ीकरण के लिये अर्जित भूमि/परिसम्पत्ति के उन समस्त भू-धारकों को अवगत कराया है कि जिन भू-स्वामियों ने अपनी अर्जित भूमि/भवन आदि परिसम्पत्ति का अभी तक मूल प्रतिकर/आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुसार बढाई गई प्रतिकर की धनराशि प्राप्त नहीं की गई है, इस सूचना प्रकाशन के दस दिन के अन्दर 08 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कलेक्ट्रेट देहरादून में उपस्थित होकर प्रतिकर प्राप्त कर लें। अन्यता निर्धारित प्रतिकर की धनराशि को विवादित मानते हुये न्यायालय, जिला जज, देहरादून में जमा कर दी जायेगी, जिसके लिये हितबद्व व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगें। हितबद्व व्यक्ति प्रतिकर भुगतान ने समय नवीनतम खतौनी की नकल की मूल प्रति, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो, पैनकार्ड तथा बैंक पासबुक/कैन्सिल चौक की प्रति, एवं शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप पर तथा रसीदी टिकट अभिलेख भी अपने साथ आवश्यक रूप से लायें।
Related Articles
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों का एक्शन, 16 नक्सली ढेर, 4 जवान घायल
नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में मिली थी गुप्ता सूचना, सेना ने लिया एक्शन 16 नक्सली ढेर, 4 जवान घायल भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा के जंगलों से सुरक्षा बलों ने […]
विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव
मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटरलाइन कॉर्निवाल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित मंथन सभागार में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री […]
राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा को लेकर कॉन्ग्रेस नेता और कार्यकर्ता उत्साहित
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड यात्रा को लेकर नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कई ज्वलंत मुद्दों पर होने वाली यात्रा का अभी रूट तय नहीं किया गया है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस को उत्तराखंड में होने वाली स्वाभिमान न्याय यात्रा […]



