रुड़की। छह साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी सोनू पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू का स्केच भी जारी किया है। इस वारदात को तीन से चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी को चिन्हित कर पाई है। जिसका नाम सोनू है, पुलिस के मुताबिक सोनू को पीड़िता पहले से ही जानती थी। बता दें कि बीते शुक्रवार 24 जून की रात को कलियर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रुड़की आने के लिए कार सवार कुछ लोगों से लिफ्ट मांगी थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी। आरोप है कि बीच रास्ते में कार सवार तीन से चार युवकों ने चलती कार में मां और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। इस हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और उसकी बच्ची को सड़क किनारे ही फेंककर फरार हो गए थे। महिला जैसे-तैसे अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर बेटी की एक सर्जरी कर चुकी है, दूसरी करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अब बच्ची की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता एक ही आरोपी को पहचान पाई है, जिसका नाम सोनू है। सोनू कलियर का ही रहने वाला है। सोनू की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। सोनू को ऊपर पुलिस ने 10 हजार की इनाम भी घोषित किया ह।. वहीं, पुलिस ने उसका एक स्केच भी जारी किया है। इस मामले में रुड़की सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
कार्टून नेटवर्क ने भारत के यंग माइंड को रिड्राइंग इंडिया पहल से किया इंस्पायर
देहरादून। आप अपनी दुनिया को किस तरह से बदलना चाहते हैं? यह कठिन सवाल देश के छह होनहार बच्चे पूरे रार्ष्ट्से पूछ रहे हैं। ऐसा वो बच्चों के लोकप्रिय मनोरंजन चैनल कार्टून नेटवर्क की आज लांच हुई ‘रिड्राइंग इंडिया पहल के तहत कर रहे हैं। देशभर से इन 6 बच्चों को कार्टून नेटवर्कने चुना है […]
गंगोत्री एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में गिरीश गैरोला अध्यक्ष, राजेश कोठारी सचिव व निरंजन रावत कोषाध्यक्ष चुने गए
देहरादून । बंजारावाला क्षेत्र के गंगोत्री एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में सर्वसम्मति से गिरीश गैरोला को अध्यक्ष, राजेश कोठारी को सचिव और निरंजन रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष राखी मंद्रवाल, सहायक कोषाध्यक्ष कल्पना रावत व वित्त सलाहकार नीलम नेगी को बनाया गया है।मंच संचालन करते हुए नंदी बहुगुणा ने बताया […]
डा. निशंक ने गिनाए भाजपा सरकार के काम, कहा-हर क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्य
देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। निशंक ने कहा कि जिन्होंने पवित्र चारों धामों के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया, वही लोग ‘चार धाम चार काम’ का झूठा दावा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा […]


