टिहरी। टिहरी जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चार महिला व एक पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी कार सवारों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 मौके के लिए रवाना कर दी है।
Related Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनता दर्शन हॉल, सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाल कल्याण निधि के […]
रुद्रप्रयाग के सारी गांव में करीब 50 होम स्टे, वर्षभर रहती है पर्यटकों की आवाजाही
रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ, चोपता ट्रैक पर मौजूद सारी गांव उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार की मिसाल कायम कर रहा है। सारी गांव में इस वक्त करीब 50 होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जिसमें ढाई सौ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। सारी गांव में होम […]
मुख्य सचिव ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सभी श्रेणियों के मतदाताओं के लिए सुगम एवं सहभागी बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल […]



