देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 313 पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 12154 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चंपावत और टिहरी में एक-एक, देहरादून में छह, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो व पौड़ी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342771 हो गई है। इनमें से 329030 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
Related Articles
महाराज ने दी 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की योजनाओं की सौगात
काशीपुर (उधमसिंह)। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार विकासखण्ड मुख्यालय पहुॅचकर 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की धनराशि की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ जन-समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण भी किया। […]
इंडिया इंक ने ‘वर्ल्ड सिटिजन डेवलपमेंट वीक’ लॉन्च किया
देहरादून: दुनिया की असली समस्याओं से निपटने में क्रिएटिविटी और इनोवेशन की अहमियत को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘वर्ल्ड क्रिएटिविटी इनोवेशन डे’ की शुरुआत की गई थी, जिसका जश्न दुनिया भर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस जिस विचार का प्रतीक है, उसका उत्सव मनाने और क्रिएटिविटी की मदद से इनोवेटिव […]
यूपी सीएम ने किया बिथ्याणी में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण
देहरादून। यूपी के का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के […]


