देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 नए कोरेाना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7339 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के यूपी बॉर्डर से आने वाले यात्रियों की फिर से कोरोना की जांच शुरू कर दी है। बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। बाहरी प्रदेशों से बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार आने वाले यात्रियों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा है।
Related Articles
पिछले 24 घंटे में 57 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि, रिकवरी रेट 64.53 फीसद हुई
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर जारी है। देश में कोरोना के अब तक लगभग 17 लाख मामले सामने आ गए हैं। वहीं साढ़े 36 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 57 हजार 117 […]
मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…
चम्पावत, 30 मार्च । जनपद चम्पावत के शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चम्पावत नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 679/2024 के अंतर्गत जायका रेस्टोरेंट के […]
उद्यमी भैरवी जानी ने अपनी बहुप्रशंसित पुस्तक ’हाईवे टू स्वदेस: रिडिस्कवरिंग इंडियाज़ सुपरपावर्स’ पर अंतर्दृष्टि साझा की
देहरादून: प्रसिद्ध लोजिस्टिक्स और सप्लाई चेन उद्यमी भैरवी जानी ने आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पहली पुस्तक ‘हाईवे टू स्वदेस: रिडिस्कवरिंग इंडियाज सुपरपावर’ पर अपने दृष्टिकोण और विचार साझा किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए, भैरवी ने कहा, “मेरी किताब ‘हाईवे टू स्वदेस’ देश भर के रोजमर्रा वाले भारतीयों […]



