देहरादून कोरोनाकल में मास्क पहनकर बाहर निकलना समझदारी दिखाना है। लेकिन, जहां सुरक्षा के साथ फैशन मिल जाएं तो बात ही कुछ अलग हो जाती है। कुछ इस तरह आजकल बाजारों में आए मल्टीकलर वाले मास्क में देखने को मिल रहा है। बच्चों के लिए कार्टून, बड़ों के लिए कलर और महिलाओं के लिए साड़ी, सूट व टॉप के साथ मेल खाने वाले मास्क बाजार में आ चुके हैं।

इन दिनों बाजार में फैशनबल्स मास्क सज चुके हैं, जिससे लोग आकर्षित हो सके। पुरुषों के लिए विभिन्न कलर वाले सादे और चेक डिजाइन वाले मास्क हैं। जिनकी कीमत 100 से 150 रुपये तक है। महिलाएं फैशनेबल चीजें ही उपयोग करती हैं तो उनके लिए फ्लोरल व बॉबी प्रिंट के मास्क तैयार किए गए हैं। इनमें विभिन्न कलर वाले मास्क हैं, जो साड़ी, सूट लहंगा किसी के साथ मेल कहा सकते हैं। फूल, पत्ती प्रिंट वाले इन मास्क के साथ रबड़ बैंड, जुड़ा भी शामिल हैं। यह 100 रुपये प्रति पीस है, जबकि सेट 750 रुपये तक है। बच्चों को कार्टून ज्यादा पसन्द होते हैं, इसलिए उनके लिए कार्टून प्रिंट वाले मास्क हैं। इनमें एडवेंजर, छोटा भीम, मोटू-पतलू, चिंगम सर, बार्वी गर्ल, स्पाइडरमैन, मिक्की माउस वाले मास्क उपलब्ध हैं। इन मास्क की कीमत 35 से 50 रुपये के बीच है।
मास्क की खासियत ये सभी मास्क कॉटन और डबल लेयर में हैं। दुकानदारों की मानें तो इन मास्क को पहनकर नुकसान नहीं है। गर्मी के दिनों के9 ध्यान में रखते हुए सभी मास्क कॉटन कपड़े से बनाए गए हैं। सात इंच चौड़ाई और नौ इंच लंबाई वाले इन मास्क में सांस लेने में परेशानी नहीं होती। बार बार धोने के बाद भी इनका प्रिंट पहले जैसा रहेगा। बोले दुकानदार पलटन बाजार कोतवाली स्थित द दुकानदा के स्वामी मनीष (मोनी) ने बताया कि कोरोना जब शुरू हुआ था उस समय लोग कैसे भी मास्क ले लेते थे। लेकिन, अब सुरक्षा के साथ फैशन को भी देखकर कपड़ों ले साथ मेल खाते हुए मास्क की मांग होती है। इंदिरा मार्किट के दुकानदार राकेश ने बताया कि अब जो भी मास्क लेने वाला आता है वो मल्टीकलर वाले की मांग करता है। रेमंड के मास्क 35 रुपये कपड़े बनाने वाली ब्रांड भी मास्क बना रहे हैं। दून में रेमंड के सूती मास्क उपलब्ध है। इनकी कीमत 35 रुपये प्रति पीस है। कारोबारी अंशुमान गुप्ता ने बताया कि जो भी ग्राहक कपड़े खरीदने आते हैं, वो मास्क के बारे में जरूर पूछते हैं। फिलहाल व्हाइट कलर में मास्क हैं।




