देहरादून। उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा स्तर) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति नरेश बंसल की अध्यक्षता में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों तथा कार्यक्रम के संबन्धित अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत रैकिंग योजनाओं वर्ष 2019-20 की समीक्षा की गयी। प्रदेश स्तर पर 25 मदों में 17 मदें ‘ए’ श्रेणी में वर्गीकृत है तथा 8 मदें ‘बी’ श्रेणी में वर्गीकृत रही। ‘सी’ व ‘डी’ श्रेणी में कोई भी योजना वर्गीकृत न होने पर संबन्धित सभी विभागों की सराहना की गयी। रैंकिंग के अनुसार चम्पावत प्रथम, हरिद्वार द्वितीय तथा चम्पावत तृतीय स्थान पर रहे हंै। इन जनपदों के अच्छे प्रदर्शन पर मा0 उपाध्यक्ष जी द्वारा जनपदों के समस्त जिलाधिकारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए अवगत कराया कि अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए विचार किया जायेगा यह भी अवगत कराया कि सभी अधिकारी वर्ष 2020-21 में सभी जनपदों को शत् प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ताकि सभी जनपदों का प्रदर्शन अच्छा रहे।बीस सूत्री कार्यक्रम में विशेषकर वर्ष 2019-20 में रूटीन टीकाकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वंय सहायता समूह के मदों में अधिकांश जनपद पिछड़े होने के कारण मा0 उपाध्यक्ष जी द्वारा निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण मदों में प्रत्येक माह मानक के अनुसार प्रगति लाये जाने का दायित्व संबन्धित विभाग का है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मानक के अनुसार जनपदों द्वारा प्रयास न किया जाना गम्भीर है। जिस पर लगातार अनुश्रवण करने की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि आगामी माहों में सभी जनपदों में जाकर समीक्षा बैठकें किया जाना प्रस्तावित है। इसलिए सभी नोडल अधिकारी लक्ष्यों से संबन्धित प्रस्ताव अपने विभागाध्यक्ष को तत्काल प्रेषित करनी चाहिए। वित्तीय वर्ष के त्रैमासान्त के उपरान्त किसी प्रकार के लक्ष्य संशोधन की कार्यवाही अपेक्षित नहीं होगी। उपाध्यक्ष जी द्वारा अपने प्रयासों से बनाये गए बीस सूत्री कार्यक्रम के फ्रेम में संकेतकों को जोड़े जाने अथवा हटाये जाने से संबन्धित सुझाव जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजे जाने से अवगत कराया तथा आशा व्यक्त की कि इस कार्य को मूर्त रूप देंगे।जनपद तथा मण्डल स्तर पर गठित टास्कफोर्स मंे 50 प्रतिशत से कम निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अगले वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक निरीक्षण कर लक्ष्य की पूर्ति करें तथा निरीक्षण नोट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। बैठक में जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, होम स्टे, श्रमिक कल्याण के अतिरिक्त कोरोना के दौरान प्रदेश में आये प्रवासियों को मनरेगा से दिए गए रोजगार तथा मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जोड़े जाने पर भी विस्तृत चर्चा की गयी तथा मा0 उपाध्यक्ष जी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी जनपद इन योजनाओं का डाटा 10 दिन के अन्तर्गत बीस सूत्री कार्यक्रम विभाग को उपलब्ध करायेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जनपदों के जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के साथ-साथ जनपदों के जनपद स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष थे। राज्य स्तर से सुशील कुमार, विभागाध्यक्ष निदेशक, उप निदेशक गीतांजली शर्मा गोयल व जे0सी0 चन्दोला, चीफ कार्टोग्राफर, किरन शर्मा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी आदि बीस सूत्री कार्यक्रम के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Articles
धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को परखा
देहरादून: सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर में गृह मंत्री अमित शाह जी के शनिवार को भ्रमण को लेकर दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर जनपद में पहुंचे। माननीय मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर गृहमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां परखी। निरीक्षण दौरान उन्होंने इवेंट मैनेजर व अधिकारियों को आज ही […]
निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर डीएम ने ली बैठक
देहरादून। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने आज अपने कैम्प कार्यालय कक्ष में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण इत्यादि आयोजित समस्त कार्यक्रमों में कोविड आपदा के दृष्टिगत जारी एसओपी के अनुपालन […]
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया स्वदेश टूरिज्म कांक्लेव में प्रतिभाग
देहरादून/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी के कुशल मार्गदर्शन में जिस प्रकार से आज देश भर में टूरिज्म आगे बढ़ रहा है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने […]



