देहरादून। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 एवं 72 (हरिद्वार-देहरादून) के निर्माण/चौड़ीकरण के लिये अर्जित भूमि/परिसम्पत्ति के उन समस्त भू-धारकों को अवगत कराया है कि जिन भू-स्वामियों ने अपनी अर्जित भूमि/भवन आदि परिसम्पत्ति का अभी तक मूल प्रतिकर/आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुसार बढाई गई प्रतिकर की धनराशि प्राप्त नहीं की गई है, इस सूचना प्रकाशन के दस दिन के अन्दर 08 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कलेक्ट्रेट देहरादून में उपस्थित होकर प्रतिकर प्राप्त कर लें। अन्यता निर्धारित प्रतिकर की धनराशि को विवादित मानते हुये न्यायालय, जिला जज, देहरादून में जमा कर दी जायेगी, जिसके लिये हितबद्व व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगें। हितबद्व व्यक्ति प्रतिकर भुगतान ने समय नवीनतम खतौनी की नकल की मूल प्रति, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो, पैनकार्ड तथा बैंक पासबुक/कैन्सिल चौक की प्रति, एवं शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप पर तथा रसीदी टिकट अभिलेख भी अपने साथ आवश्यक रूप से लायें।
Related Articles
मौसम अपडेट: यहां आज फिर होगी बर्फ़बारी, टूरिस्ट इलाकों में मौसम सुहावना
देहरादून: उत्तराखंड में होली के दिन अधिकतर इलाकों में मौसम साफ़ रहा लेकिन देर रात मौसम ने करवट बदल दी। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फ़बारी हुई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होने के साथ राज्य […]
घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया गुलदार, अस्पताल में तोडा दम
नैनीताल के हल्द्वानी बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक में गुलदार घर से अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। जानकारी के अनुसार, मनोरा रेंज के मोरा तोक निवासी 71 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्व. नर सिंह शनिवार को रोज की तरह अपने घर में सोई थी घर के पहली मंजिल पर उनका […]
धामी कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखण्ड राज्य में सिलिका सैण्ड की रायल्टी अधिक होने एवं इस कारण राज्य में सिलिका सैण्ड के व्यवसाय पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत राज्य में […]



