देहरादून। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 एवं 72 (हरिद्वार-देहरादून) के निर्माण/चौड़ीकरण के लिये अर्जित भूमि/परिसम्पत्ति के उन समस्त भू-धारकों को अवगत कराया है कि जिन भू-स्वामियों ने अपनी अर्जित भूमि/भवन आदि परिसम्पत्ति का अभी तक मूल प्रतिकर/आर्बिट्रेटर न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुसार बढाई गई प्रतिकर की धनराशि प्राप्त नहीं की गई है, इस सूचना प्रकाशन के दस दिन के अन्दर 08 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कलेक्ट्रेट देहरादून में उपस्थित होकर प्रतिकर प्राप्त कर लें। अन्यता निर्धारित प्रतिकर की धनराशि को विवादित मानते हुये न्यायालय, जिला जज, देहरादून में जमा कर दी जायेगी, जिसके लिये हितबद्व व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगें। हितबद्व व्यक्ति प्रतिकर भुगतान ने समय नवीनतम खतौनी की नकल की मूल प्रति, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो, पैनकार्ड तथा बैंक पासबुक/कैन्सिल चौक की प्रति, एवं शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप पर तथा रसीदी टिकट अभिलेख भी अपने साथ आवश्यक रूप से लायें।
Related Articles
एसजेवीएन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवल्पमेंट कारपोरेशन के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया
देहरादून। एसजेवीएन लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में परामर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन, (कर्नाटक) लिमिटेड (आईडेक) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एसजेवीएन और आईडेक सौर/पवन/हाइब्रिड/बैटरी स्टोरेज ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए परामर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलकर कार्य करेंगे। एमओयू पर आर.के. गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, बिजनेस […]
पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा — सीएम धामी
मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष–उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया। देवभूमि की लोक परंपराओं को समर्पित इस विशेष अवसर पर राजयपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ( से नि) की उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए […]
उत्तराखंड के इत्र की खुशबू देश-दुनिया में होगी महसूस, तीन करोड़ लागत से बनाई जा रही आधुनिक प्रयोगशाला
उत्तराखंड में उगाए जाने वाले सगंध पौधों से तैयार इत्र की खुशबू अब देश और दुनिया में भी फैल सकेगी। इसके लिए सेलाकुई में एक अत्याधुनिक इत्र विकास प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है, जो देश की पहली सरकारी प्रयोगशाला होगी। इस प्रयोगशाला का निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, […]



