देहरादून। दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 17 मई को मानसेरा की नियुक्ति के आदेश हुए थे, जिन्हें दो दिन बाद आज निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति में संघ का प्रभाव भी माना जा रहा था।
Related Articles
एसजेवीएन अरुणाचल प्रदेश में 5097 मेगावाट जलविद्युत के दोहन के लिए 60000 करोड़ रु. का निवेश करेगा
देहरादून। एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चाउना मीन के साथ जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए रोड मैप पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में एक बैठक की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्युत मंत्रीआर.के. सिंह के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने […]
कांग्रेस नेता हरक रावत की बहू अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
देहरादून। पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हाल ही में अनुकृति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वोटिंग से ठीक पहले अनुकृति ने एक वीडियो जारी कर अनिल बूलनी के पक्ष में वोट […]
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सीएम धामी ने देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर केदारनाथ की त्रासदी में हताहत हुए लोगों की शांति एवं उनकी मुक्ति के लिए हवन […]



