देहरादून। दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह ट्रेन नई दिल्ली से देहरादून आ रही थी। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए कई लोगों की जान बचा ली और ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जंगल के बीचोंबीच रोक दिया। ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दी गई। तत्काल कोच सी-5 को खाली कराया गया। इसके साथ ही कोच को ट्रेन से अलग कर अन्य कोचों को सुरक्षित बचाया गया। इस कोच सी-5 में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोच के सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ दूसरे कोचों में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हो गई। घटना शनिवार दोपहर 12.20 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना को ध्यान में रखते हुए देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य और पुलिस की एक टीम पहुंच गई है। उक्त कोच में 35 लोग सवार थे। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण कांसरो में मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण घटना की जानकारी जुटाने में समय लगा। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा कोच आग की लपटों की चपेट में आ गया। दून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस रायवाला से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। इस बीच कांसरो में उसके एक कोच में आग लग गई। जंगल का रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड को भेजने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शताब्दी एक्सप्रेस 02017 शनिवार को सुबह दिल्ली से देहरादून के लिए चली थी। जिसमें कुल 12 सवारी कोच थे। जिसमें कुल 316 व्यक्ति सवार थे।
Related Articles
नैनीताल को धामी सरकार की सौगात, कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
उत्तराखंड की धामी सरकार कॉर्बेट नेशनल पार्क आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देने जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया है। मुख्य […]
भारतीय चिकित्सा परिषद में इन चार नियुक्तियों का मामला गरमाया
देहरादून । भारतीय चिकित्सा परिषद में प्रांतीय रक्षक दल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से आउटसोर्स पर की गई चार नियुक्तियों का मामला चर्चा में है। इनमें लेखाकार के एक पद पर दून के महापौर सुनील उनियाल गामा की बेटी की नियुक्ति की गई है। सोशल मीडिया पर इनकी नियुक्ति का पत्र वॉयरल हो रहा […]
कंडीसौड़ के समीप कार सड़क पर पलटी, दो महिला डाक्टर सहित चार घायल
देहरादून। सोमवार सुबह दून से उत्तरकाशी जा रही कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगांव में सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो महिला डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया। घायलों को […]



