देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीधि में शामिल रही 23 परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जायेगी। इस सम्बन्ध सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगोली की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में बताया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि में संशोधन करते हुए समूह ग की 23 परीक्षाओं की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को दे दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण का खुलासा होने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से लगातार युवाओं के हित में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गतिमान परीक्षाओं को मंत्रिमंडल ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से कराने का फैसला लिया था। अब इसी क्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीधि में बदलाव करते हुए 23 परीक्षाओ का जिम्मा भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दिया गया है। इन परीक्षाओं में राजस्व उपनिरीक्षकध्लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक प्रयोगशाला सहायक (समस्त विभाग), राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम, निकाय संस्थान, मानचित्रकार सर्वेयर(समस्त विभाग राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगमध्निकायध्संस्थान, वन आरक्षी, अवर अभियंता, अनवेक्षक कम संगणक, पुलिस आरक्षी-पीएससी आईआरबी अग्निशामक, उपनिरीक्षक पुलिसध्अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, कृषिध्पशुपालन, उद्यान(स्नातक), सहकारिता पर्यवेक्षक, गन्ना पर्यवेक्षकदुग्ध पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकारध्लेखा निरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार, व्यवस्थापक व्यावस्थाधिकारी, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार पुलिस, स्केलर (वन विभाग) शामिल हैं।
Related Articles
प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को सोमवार सुबह राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, फिर प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे विधायकों को शपथ
देहरादून। उत्तराखंड की पांचवीं नवगठित विधानसभा के लिए सोमवार को प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार को सुबह 10 बजे प्रोटेम स्पीकर की शपथ होगी। उसके बाद विधानसभा में सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद विधानसभा में सदस्यों को […]
प्रदेश में कोविड कर्फ्यू 1 जून तक बढ़ाया गया, राशन व किराने की दुकानें 28 मई को 8 से 12 तक खुलेंगी
देहरादून। उत्तराखंड में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड कर्फ्यू को आगामी 1 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड […]
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन
Uttarakhand News: देहरादून: पूर्व विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज दून अस्पताल में निधन हो गया। कुछ समय पूर्व ही वे अमेरिका से इलाज करके लौटे थे. वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कैलाश गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावतसे अपनी सीट से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद […]



