देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की परीधि में शामिल रही 23 परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जायेगी। इस सम्बन्ध सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगोली की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में बताया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि में संशोधन करते हुए समूह ग की 23 परीक्षाओं की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को दे दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण का खुलासा होने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से लगातार युवाओं के हित में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गतिमान परीक्षाओं को मंत्रिमंडल ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से कराने का फैसला लिया था। अब इसी क्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परीधि में बदलाव करते हुए 23 परीक्षाओ का जिम्मा भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दिया गया है। इन परीक्षाओं में राजस्व उपनिरीक्षकध्लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक प्रयोगशाला सहायक (समस्त विभाग), राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगम, निकाय संस्थान, मानचित्रकार सर्वेयर(समस्त विभाग राज्य सरकार द्वारा स्थापित या नियंत्रित निगमध्निकायध्संस्थान, वन आरक्षी, अवर अभियंता, अनवेक्षक कम संगणक, पुलिस आरक्षी-पीएससी आईआरबी अग्निशामक, उपनिरीक्षक पुलिसध्अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, कृषिध्पशुपालन, उद्यान(स्नातक), सहकारिता पर्यवेक्षक, गन्ना पर्यवेक्षकदुग्ध पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकारध्लेखा निरीक्षक, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार, व्यवस्थापक व्यावस्थाधिकारी, पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार पुलिस, स्केलर (वन विभाग) शामिल हैं।
Related Articles
प्रधानमंत्री जी ने किया ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के मुख्य समारोह में आज देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगभग ₹8,260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षो के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। […]
वन अनुसंधान संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस पर प्रदर्शनी 20मार्च को
देेेहरादून। वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस-2021 के अवसर पर 20 मार्च 2021 एक प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस-2021 के विषय ‘‘वन पुनरुद्धार : स्वस्थ्य लाभ एवं स्वस्थ रहने के बेहतर तरीके’’ से संबंधित जारकारी पोस्टर आदि के प्रदर्शन द्वारा आम […]
चारधाम यात्रा में अभी तक लगभग आठ लाख श्रद्धालु पहुंचे
देहरादून। अभी तक आठ लाख लोग चार धाम के दर्शन कर चुके है। लाखों लोगों ने दर्शन हेतु चारधामों के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है अभी तक मई माह तक रजिस्ट्रेशन के स्लॉट पूरे हो गये है। 22 मई से श्री हेमकुंड साहिब एवं लोकपाल तीर्थ के कपाट खुल रहे है। सभी […]



