देहरादून। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 7593 हो गई है। रविवार को कोरोना के 146 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल 107 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 51, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 33, उत्तरकाशी में 12, यूएस नगर में 10, टिहरी में दो, रुद्रप्रयाग में दो, पौड़ी में दो, चमोली में पांच और अल्मोड़ा के एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 77 साल के बुजुर्ग, जबकि दून अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में 107 कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए जिससे अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4437 हो गई है। जबकि 3032 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। रविवार से राज्यभर से 3083 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 3500 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना मरीजों के डबल होने की दर 26 दिन, मरीजों का रिकवरी रेट 58 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत है। राज्य में कोरेाना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 330 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून जिले में मरीजों की संख्या 1737, हरिद्वार में 1486, यूएस नगर में 1292 जबकि नैनीताल में 1232 पहुंच गई है।
Related Articles
लापता लोगों की तलाश जारी, भूवैज्ञानिक दल ने किया धराली-हर्षिल निरीक्षण
धराली में लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान आज भी जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना समेत कई टीमें सर्च अभियान में जुटी हैं। धराली में आई आपदा के 10 दिन बाद भी गांव में चुनौतियां बरकरार हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक जरूरी सामान पहुंचाने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। मुखबा-धराली को जोड़ने वाला […]
सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को जनपद मुख्यालयों पर होंगे बहुद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा और इनकी समुचित तैयारी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 […]
देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए हवाई सेवा, 6 मार्च को होगा तीनों सेवाओं का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास रंग लाया है। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का छह मार्च को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक […]



