देहरादून। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 7593 हो गई है। रविवार को कोरोना के 146 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल 107 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 51, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 33, उत्तरकाशी में 12, यूएस नगर में 10, टिहरी में दो, रुद्रप्रयाग में दो, पौड़ी में दो, चमोली में पांच और अल्मोड़ा के एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 77 साल के बुजुर्ग, जबकि दून अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में 107 कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए जिससे अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4437 हो गई है। जबकि 3032 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। रविवार से राज्यभर से 3083 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 3500 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना मरीजों के डबल होने की दर 26 दिन, मरीजों का रिकवरी रेट 58 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत है। राज्य में कोरेाना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 330 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून जिले में मरीजों की संख्या 1737, हरिद्वार में 1486, यूएस नगर में 1292 जबकि नैनीताल में 1232 पहुंच गई है।
Related Articles
घरेलु गैस बुकिंग न होने से उपभोक्ता परेशान
देहरादून। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) के घरेलू गैस उपभोक्ता इन दिनों परेशान हैं। परेशानी कारण है, कंपनी की ओर से एक नवंबर को घरेलू गैस बुकिंग के लिए जारी किया गया नया इंट्रेक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम (आइवीआरएस) नंबर। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि इस नंबर पर गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिला पूर्ति […]
वॉयस-कंट्रोल्ड रोबोट का निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
देहरादून। तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने कॉलेज परिसर में वॉयस-कंट्रोल्ड रोबोट्स के निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की शुरुआत डॉ. त्रिपुरेश जोशी और डॉ. सुनील सेमवाल के स्वागत भाषण से हुई। कार्यशाला स्पाइस स्कीम्स के तत्वावधान में और तुलाज़ इंस्टिट्यूट के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित की गई।सत्र को एनसिनो रिसर्च […]
शपथ ग्रहण समारोह में कुमाऊंनी वेशभूषा में नजर आईं मंत्री रेखा आर्य
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित सीएम व मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री रेखा आर्य कुमाऊंनी वेशभूषा में नजर आईं। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर सीट से विधायक रेखा आर्य शपथ लेने आईं तो रेखा ने पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान पहने थे। रेखा आर्य ने लाल रंग का पिछौड़ा पहन रखा था। इसे पहाड़ में हर […]



