देहरादून। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 7593 हो गई है। रविवार को कोरोना के 146 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल 107 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को देहरादून में 51, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 33, उत्तरकाशी में 12, यूएस नगर में 10, टिहरी में दो, रुद्रप्रयाग में दो, पौड़ी में दो, चमोली में पांच और अल्मोड़ा के एक मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 77 साल के बुजुर्ग, जबकि दून अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में 107 कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए जिससे अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4437 हो गई है। जबकि 3032 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। रविवार से राज्यभर से 3083 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 3500 सैंपल की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना मरीजों के डबल होने की दर 26 दिन, मरीजों का रिकवरी रेट 58 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.61 प्रतिशत है। राज्य में कोरेाना संक्रमण को रोकने के लिए कुल 330 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। देहरादून जिले में मरीजों की संख्या 1737, हरिद्वार में 1486, यूएस नगर में 1292 जबकि नैनीताल में 1232 पहुंच गई है।
Related Articles
विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने विधानमंडल दल के नेताओं व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक ली
देहरादून। 23 अगस्त से आहुत होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में विधानसभा भवन देहरादून में विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई। दलीय नेताओं की बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशहित व जनहित के अनेक ऐसे […]
श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद
रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (भैया दूज, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र) के पावन अवसर पर प्रातः 08:30 बजे विधिवत रूप से बंद हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को पुष्पों से […]
तुलाज़ इंस्टिट्यूट को NAAC से प्राप्त हुई A+ मान्यता
देहरादून, तुलाज़ इंस्टिट्यूट को आज प्रतिष्ठित नेशनल असेसमेंट एंड अक्क्रेडिटशन कौंसिल (NAAC) द्वारा A+ की रेटिंग से सम्मानित किया गया। इससे तुलाज़ इंस्टिट्यूट को भारत में मौजूद उन 5% उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) में स्थान प्राप्त हुआ है जिन्हें A+ ग्रेड दिया गया है। तुलाज़ ने 4 अंक पैमाने पर 3.34 का संचयी ग्रेड प्वाइंट […]



