देहरादून। लॉकडाउन की वजह से सरकारी नौकरी की पात्रता खो रहे अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छह माह की छूट देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से बड़ी तादाद में उन युवाओं को राहत मिल जायेगी जो लॉकडाउन के चलते ओवर ऐज हो गए थे।कोरोना महामारी को लेकर हुए देशव्यापी लॉकडाउन में अधिकांश गतिविधियां ठप रहीं। सरकारी नौकरियों में आवेदन के अवसर पर भी इस अवधि में युवाओं को नहीं मिल पाए। वहीं लॉकडाउन के दौरान हजारों की तादाद में युवा सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) भी पार कर गए। यदि लॉकडाउन नहीं होता तो उन युवाओं को भी आवेदन के अवसर मिल जाते। युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस मसले को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने समझा और ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत पहुंचाई। अब सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) में छह माह की छूट दी गई है। प्रदेशभर से हजारों की तादाद में युवा सोशल मीडिया पर भी इस उपकार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जता रहे हैं।
Related Articles
महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने लोरमी विधानसभा से चुनकर आए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण […]
हर बूथ पर 51 प्रतिशत और उससे अधिक वोट लेना पार्टी का लक्ष्यः प्रह्लाद जोशी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड में लगभग 35 परसेंट वोट बैंक है,हमारा लक्ष्य राज्य के प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत या उससे अधिक वोट लेकर अपनी सरकार पुनस्र्थापित करना है, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज महानगर की धर्मपुर, कैंट, राजपुर एवं मसूरी विधानसभा कि चुनाव प्रबंधन […]
महाकुंभ में पर्याप्त संख्या में भेजे जाएंगे पुलिसकर्मी
देहरादून। पुलिस विभाग हरिद्वार में हो रहे महाकुंभ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी के मद्देनजर राजधानी सहित प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कुंभ में लगाई जा रही है। वहीं, राजधानी से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को कुंभ की ड्यूटी के लिए भेजा जा चुका […]



