देहरादून। लॉकडाउन की वजह से सरकारी नौकरी की पात्रता खो रहे अभ्यर्थियों के हित में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छह माह की छूट देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से बड़ी तादाद में उन युवाओं को राहत मिल जायेगी जो लॉकडाउन के चलते ओवर ऐज हो गए थे।कोरोना महामारी को लेकर हुए देशव्यापी लॉकडाउन में अधिकांश गतिविधियां ठप रहीं। सरकारी नौकरियों में आवेदन के अवसर पर भी इस अवधि में युवाओं को नहीं मिल पाए। वहीं लॉकडाउन के दौरान हजारों की तादाद में युवा सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) भी पार कर गए। यदि लॉकडाउन नहीं होता तो उन युवाओं को भी आवेदन के अवसर मिल जाते। युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले इस मसले को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने समझा और ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत पहुंचाई। अब सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयुसीमा (42 वर्ष) में छह माह की छूट दी गई है। प्रदेशभर से हजारों की तादाद में युवा सोशल मीडिया पर भी इस उपकार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जता रहे हैं।
Related Articles
परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़ने की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होंगे काम..ये है योजना
परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़ने की योजना है। इसके अलावा संबंधित जगह पर एक हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग को विकसित करने की भी योजना है। इस योजना के धरातल पर उतरने से घंटाघर, राजपुर रोड से आसपास के अन्य इलाकों तक में वाहन पार्किंग की समस्या का समाधान हो सकेगा। परेड […]
मुख्यमंत्री धामी ने जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री […]
घनसाली के चिरबाटिया में बादल फटा,पूरे इलाके में अफरा-तफरी
टिहरी। घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर में बुधवार तड़के 6 बजे बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने से उफान पर आए बरसाती गदेरों ने नैलचामी में भारी तबाही मचाई है। बादल फटने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे बादल फटने की घटना […]



