राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
Related Articles
मुख्यमंत्री धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की। उन्होंने भराड़ीसैंण से सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने और विगत में सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सारकोट की ग्राम प्रधान […]
जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाएंः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल स्रोतों के पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाई जाय। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य किये जाय। इसे वर्क कल्चर में लाना जरूरी है। जल संचय की दिशा में […]
शहीद हवलदार प्रदीप थापा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी […]



