राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
Related Articles
उत्तराखण्ड के चारों धामों के अलावा यात्रा मार्गों पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों की धारण क्षमता का आंकलन किया जाए- मुख्यमंत्री
तीर्थाटन और पर्यटन मार्गों पर पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत दोनों मण्डलों की कनेक्टिविटी पर दिया जाए विशेष ध्यान। श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करायेगा ‘यात्रा समाधान’ मोबाइल एप्लीकेशन। मुख्यमंत्री […]
मानस स्टडीज ने अपने 25 सालों के सफर में देश को दिए अनगिनत होनहार ऑफिसर एवं नागरिक: मनीष सहगल
देहरादून, स्टडीज ने अपने संस्था के 25 साल पूरे होने पर आज रजत जयंती मनाई। यह समारोह मानस स्टडीज के मुख्य कार्यालय कौलागढ़ रोड देहरादून में मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मनीष सहगल द्वारा संस्था के छात्र -छात्राओं के साथ-साथ कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों को संबोधित किया गया। मनीष सहगल ने अपने […]
36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…
देहरादून 23 मई। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹36 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण सड़कों, पेयजल, बिजली, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत […]



