राष्ट्रीय राजमार्ग 507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए सहर्ष स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में कनेक्टिविटी के बेहतर होने से राज्य में विकास की रफ्तार को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-देहरादून के बीच एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने से यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो सकेगा। कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बैंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
Related Articles
किशोरों के वैक्सीनेशन को आज से रजिस्ट्रेशन, जानें- क्या है स्लाट बुक करने की प्रक्रिया; यहां डेढ़ लाख को लगेगा टीका
देहरादून। कोरोना से बचाव के लिए उत्तराखंड में तीन जनवरी से किशोरों को कोवैक्सीन लगेगी। इसके लिए एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण शुरू हो रहा है। जिले में 15-18 साल के डेढ़ लाख किशोरों को स्कूल-कालेजों में टीका लगाया जाना है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि इस चरण में उन […]
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति
देहरादून, 11 जून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” को मंजूरी देते हुए 115.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित की जाएगी। […]
त्तराखंड में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत
देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित दो कोरोनो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 58 लोगों की की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 30 लोग स्थानीय हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मोहल्ला ब्रह्मपुरी(बिजनौर) निवासी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और आदर्शनगर […]



