पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर मूनाकोट के जंगलों की आग धू धूकर आबादी तक पहुंच गई, इससे लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मजबूर होकर ग्रामीणों को फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, इसके बाद ग्रामीणों ने राहत ली। आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह मूनाकोट गांव के जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग आबादी वाले इलाकों में पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। जंगलों से उठती प्रचंड लपटों पर ग्रामीणों का बस नहीं चला। मजबूर होकर ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने फायर ब्रिगेड की मदद के लिए वन विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। मूनाकोट के जंगलों में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को टीम के साथ वहां भेजा गया। वन विभाग आग की घटनाओं से निपटने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने नालापानी चौक में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटर नेशनल अकादमी का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नालापानी चौक में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटर नेशनल अकादमी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अकादमी को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की ताकि इस अकादमी के माध्यम से हमारी संस्कृति को संरक्षित करने हेतु प्रयास […]
पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी हुई पुस्तकों की खरीददारी और बच्चों का हुआ उत्तराखण्ड टैलेंट शो
देहरादून,2 नवम्बर, 2025. राज्य स्थापना रजत जयन्ती समारोह के अंतर्गत दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून में दूसरे दिन विभिन्न रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पुस्तक मेला एवं बाल गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह की दूसरी श्रृंखला का भाग है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की साहित्यिक, सांस्कृतिक और […]
Uttarakhand: प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बनेगी नीति, सीएम धामी ने दिए ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश
उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए पहली बार नीति बनाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को चार सप्ताह में नीति का ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, पंतनगर व देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिंग की व्यवस्था करने के लिए तेजी से कार्रवाई की जाए। बुधवार को […]



