पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर मूनाकोट के जंगलों की आग धू धूकर आबादी तक पहुंच गई, इससे लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मजबूर होकर ग्रामीणों को फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, इसके बाद ग्रामीणों ने राहत ली। आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह मूनाकोट गांव के जंगलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग आबादी वाले इलाकों में पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। जंगलों से उठती प्रचंड लपटों पर ग्रामीणों का बस नहीं चला। मजबूर होकर ग्राम प्रधान गोदावरी चंद ने फायर ब्रिगेड की मदद के लिए वन विभाग को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। मूनाकोट के जंगलों में आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को टीम के साथ वहां भेजा गया। वन विभाग आग की घटनाओं से निपटने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।
Related Articles
प्रियंका के डॉयलाग पर सीएम धामी ने ली चुटकी
देहरादून। 14 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी दल जोर-शोर से प्रचार और विपक्षी दलों पर पलटवार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में मेनिफिस्टो जारी करने और पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची। इस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिजनेस कैशबैक रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया
देहरादून : एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिजनेस कैशबैक रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए रुपे के साथ साझेदारी की है, जो खुद का कारोबार कर रहे ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अभिनव समाधान है। यह नवीनतम पेशकश छोटे व्यवसायों को विविध प्रकार के लाभ प्रदान करने के […]
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल राइफल्स के जवानों संग खेली होली
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के छावनी क्षेत्र में 12 गढ़वाल राइफल्स के जवानों के साथ होली मनाई। विदित हो कि काबीना मंत्री गणेश जोशी पूर्व में भारतीय सेना में राईफलमैन रह चुके हैं। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को अपने सेना के […]



