देहरादून। उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। टिहरी लोकसभा सीट पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने विजय रथ को जारी रखा है। टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को हराया। इस सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार भी टक्कर में थे। टिहरी सीट पर हुये रोचक मुकाबले में आखिर एक बार फिर से माला राज्यलक्ष्मी शाह ने खुद को साबित किया। बता देंमाला राज्यलक्ष्मी शाह राजशाही परिवार से आती हैं। वे टिहरी राजघराने की बहू हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह कद्दावर नेता मानवेन्द्र शाह की बहू हैं। ण्राजा मानवेन्द्र शाह 9 बार सांसद रहे। संभवत सबसे लंबे समय तक सांसद रहे। माला राज्य लक्ष्मी उत्तराखंड की पहली महिला सांसद हैं। 2012 में अपने सांसद ससुर मानवेन्द्र शाह के निधन के बाद पहली दफा उपचुनाव में जीती थी। पहली बार उन्होंने उप चुनाव में विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा को हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह 2012 से लगतार 3 बार की सांसद हैं ।
Related Articles
मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संबोधित मन की बात को सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद एवं मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड […]
दून में रायुपर क्षेत्र के सरखेत गांव में बादल फटा, भारी नुकसान
देहरादून। देहरादून में रायपुर क्षेत्र के सरखेत गांव में बीती रात बादल फटने सूचना है। एसडीआरएफ की टीम सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद गांव में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम के बदले […]
अधिकारी संवेदनशील बनें, पूरे मनोयोग से करें कामः महाराज
देहरादून/पौड़ी। अधिकारी संवेदनशील बनें, दिल लगा कर पूरे मनोयोग से काम करें। अपना व्यवहार ठीक रखें और कार्यसंस्कृति विकसित करें। उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को जिला मुख्यालय सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से कही। […]



