देहरादून। उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। टिहरी लोकसभा सीट पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने विजय रथ को जारी रखा है। टिहरी लोकसभा सीट पर माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को हराया। इस सीट पर निर्दलीय बॉबी पंवार भी टक्कर में थे। टिहरी सीट पर हुये रोचक मुकाबले में आखिर एक बार फिर से माला राज्यलक्ष्मी शाह ने खुद को साबित किया। बता देंमाला राज्यलक्ष्मी शाह राजशाही परिवार से आती हैं। वे टिहरी राजघराने की बहू हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह कद्दावर नेता मानवेन्द्र शाह की बहू हैं। ण्राजा मानवेन्द्र शाह 9 बार सांसद रहे। संभवत सबसे लंबे समय तक सांसद रहे। माला राज्य लक्ष्मी उत्तराखंड की पहली महिला सांसद हैं। 2012 में अपने सांसद ससुर मानवेन्द्र शाह के निधन के बाद पहली दफा उपचुनाव में जीती थी। पहली बार उन्होंने उप चुनाव में विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा को हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह 2012 से लगतार 3 बार की सांसद हैं ।
Related Articles
तमाम सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ तक नहीं
देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत खराब होने पर उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया। जहां हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा। दरअसल, दून अस्पताल समेत राजधानी के तमाम सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं। हालांकि, दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर केसी […]
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
देहरादून 14 मई। उत्तराखण्ड में कृषि और बागवानी को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक गांव को आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय […]
निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार का जनसंपर्क अभियान तेज, कर रहे ताबड़तोड़ वैटिंग
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ताबड़तोड़ वैटिंग कर रहे हैं। जगह-जगह जनसभा और जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आज सुबह से ही वे घर से निकल कर सचिवालय कालोनी, डकोटा, ढाबा, कमल विहार, मोनाल एनक्लेब, तुंतोवाला, हरबजवाला में जनसभा की। उन्होंने कहा […]


